माहेश्वरी समाज के द्वारा 200 करोड़ की लागत से अयोध्या में शौर्य भवन का निर्माण एवं बाबा की नगरी देवघर में भवन का आधुनिक नवीनीकरण

श्री माहेश्वरी सभा, रांची के आतिथ्य में दिनांक 23-24 दिसम्बर 2023 को आयोजित झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा व इसकी अनुषांगिक महिला, युवा व ट्रस्ट इकाईयों का अधिवेशन 'उडान-2024' ने आने वाले नववर्ष 2024 में अपने सामाजिक दायित्व के अंतर्गत कार्यों व उद्देश्यों को एक नई उंचाई तक पहुंचाने हेतु उडान भरी। 
औपचरिकता पुरी करते हुये सर्वप्रथम प्रदेश सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री जुगल किशोर मारू ने महासभा, प्रदेश सभा व जिला सभा के पदाधिकारियों व सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुये अपने परिपक्व विचारों द्वारा ह्रास होते सामाजिक मुल्यों व उनके समाधानों पर प्रकाश डाला। श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष श्री किशन साबू ने प्रदेश की ध्वजवाहक रांची जिला सभा के कार्यों व उपलब्धियों को बताते हुये मंच प्रदेश सभा के सचिव महेश लखोटिया को संचालन हेतु सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार मारू ने प्रदेश में किये जा रहे कार्यों व अपनी योजनाओं को सदन में रखा। बाबा बैध्यनाथ की पवित्र नगरी देवघर बहुत तेजी से राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख तीर्थस्थल व पर्यटन स्थल में विकसित हो रही है। उन्होनें घोषणा की कि प्रदेश सभा द्वारा शीघ्र ही वहाँ के स्थानिय माहेश्वरी भवन को सभी तरह की सुविधाओं से सुसज्जित कर एक आधुनिक पर्यटक भवन के रुप में विकसित किया जायेगा। 
 

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री (पुर्वांचल) श्री छीतर मल धूत ने अपने उद्बोधन में महासभा की फ्लेगशिप योजनाओं को सदन मे रखा। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष (पुर्वांचल) श्री कैलाश काबरा ने महासभा द्वारा रामजन्म भूमि आंदोलन में प्राणों की आहुती देने वाले माहेश्वरी समाज के कोठारी बंधुओं की स्मृति में अयोध्या में 200 करोड की लागत से बन रहे 'शोर्य भवनÓ की जानकारी दी। उन्होनें माहेश्वरी समाज सांगठिक शक्ति को प्रगाढ व सशक्त बनाने के लिये युवाओं और युवतियों की सक्रिय भागेदारी की जरुरत पर सभा का ध्यान आकर्षित किया। हम विरासत में प्राप्त सेवा-त्याग-सदाचार के अपने मुल्यों को निरंतर आगे बढाने के लिये संकल्पित हैं और रहेंगे, ये उम्मीद जतायी।
इस अवसर पर प्रदेश माहेश्वरी सभा की एक मात्र ट्रस्ट रामानंद धूत झारखंड बिहार माहेश्वरी ट्रस्ट के साथ 2023-26 के लिए नई प्रशासनिक कमेटी का गठन किया गया तथा पदाधिकारी का निर्वाचन हुआ। सर्वसम्मति से श्री अशोक साबू को ट्रस्ट का अध्यक्ष तथा श्री अमित मालपानी सचिव एवं श्री अरुण धूत कोषाध्यक्ष बनाए गए। ट्रस्ट की वार्षिक बैठक में 21 नये ट्रस्टी बनाये गये और जरुरतमन्द परिवारों को ज्यादा से ज्यादा त्वरित सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
प्रदेश की महिला समिति एवं युवा संगठन ने भी समसामयिक सामाजिक मूल्यों पर चिंतन किया की अपनी युवा एवं भावी पीढ़ी की ज्वलंत समस्याओं का निराकरण कैसे हो। शाम में महिला समिति एवं समाज के बच्चों ने संयुक्त परिवार के मूल्य पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही साथ संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न प्रदेशों की नृत्य की झलकियां प्रस्तुत की गई।
युवा संगठन ने क्रिकेट टूर्नामेंट MPL-2024 के ट्रॉफी का अनावरण किया। 24 दिसंबर को अपराह्न 12:10 बजे से समाज के समस्त सदस्यों के लिए खुला सत्र का आयोजन किया गया। समाज के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने मुक्त विचार रखें। श्री अशोक साबू ने सुझाव दिया कि हमारे यहां होने वाले मांगलिक कार्यों में परोसे जाने वाले व्यंजनों के नाम के साथ मांसाहारी नाम जुड़ रहे हैं। कबाब, बिरयानी, कोरमा जैसे शब्दों का हमें विरोध करना चाहिए। खुला सत्र के समापन के बाद कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक श्री श्याम सुंदर पेड़ीवाल तथा श्री अंकुर माहेश्वरी के अलावा श्री नरेंद्र लखोटिया, श्री शिव शंकर साबू, श्री अशोक साबू, श्री अजय शंकर साबू, श्री प्रकाश काबरा, श्री सुरेश सारडा, श्रीमती सुमन चितलांगिया, श्रीमती रितिका सारडा, श्री हर्षित चितलांगिया, श्री बसंत लखोटिया, श्री विभोर डागा आदि का विशेष योगदान मिला।
कुल मिला कर प्रदेश सभा का ये दो दिवसीय अधिवेशन 'उडान-2024Ó सफल, सार्थक और प्रेरक रहा। एक तरफ कार्यकताओं में में सामाजिक कार्यों के प्रति नव चेतना, जोश और उत्साह का संचार हुआ तो दुसरी तरफ समाज के जरुरतमंद परिवारों की समृधि की उम्मीदें भी जागृत करवाने में सफल रहा। 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन