युगल सिद्धा गठबंधन समिति की टीम ने कौशलेंद्रम कार्यक्रम में बायोडाटा का काउंटर लगाया
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की युगल सिद्धा गठबंधन समिति की टीम ने कौशलेंद्रम 19 ,20, 21 दिसंबर 2023 सांची में हुई कार्यकारिणी व कार्य समिति बैठक में शादी लायक युवक युवतियों के बायोडाटा का काउंटर लगाया। अनेक अभिभावकों ने वहां से मैचिंग के डाटा लेकर प्रसन्नता जाहिर की। काउंटर में राष्ट्रीय प्रभारी शर्मिला राठी, सह प्रभारी श्रीमति शांता मंत्री, मधु मोदानी, सरिता तापडिय़ा, प्रदेश संयोजिका सरिता मालपानी, ज्योति सोनी, रेखा सोमानी, सुशीला गांधी, सहसंयोजिका श्रीमति रानी तोषनीवाल, अलका, आरती, मोनिका, सहयोगी लक्ष्मी बाहेती सभी ने अपने कर्तव्य का बखूबी से निर्वाह किया। एप में बायोडाटा अपलोड का काम भी चल रहा था अध्यक्ष श्रीमति मंजु बांगड, पूर्व अध्यक्ष श्रीमति शोभा सादानी व अन्य ने आकर भी काउंटर में हो रहे काम का मुआयना किया। युगल सीधा गठबंधनसमिती की झांकी सभी को बहुत ही पसंद आई इसमें शादी के सारे रीति रिवाज बत्तीसी से लेकर बहू बधाने तक के दिखाए गए थे। प्रदेश संयोजिका सरिता मालपानी, सहसंयोजीका रानी तोषनीवाल, सह प्रभारी शांता मंत्री की मेहनत साफ नजर आ रही थी।
Latest News