प्रख्यात उद्योगपति महावीर प्रसाद तापडिय़ा (काकाजी) का जलगांव में आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान

जलगांव (प्रतिनिधि मदन लाठी)। सुप्रीम इंडस्ट्रीज के प्रख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी श्री महावीरप्रसाद तापडिय़ा (काकाजी) का जलगांव में आयोजित स्वागत एवं सत्कार समारोह में जिला माहेश्वरी सभा तथा श्री जलगांव माहेश्वरी विवाह सहयोग समिति की ओर से आत्मीय अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनकी सामाजिक सेवाओं, उदार व्यक्तित्व एवं समाजहित में किए गए उल्लेखनीय योगदान के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त की।

समारोह में उपस्थित समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने काकाजी के सेवाभावी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनका समर्पण एवं जनकल्याण की भावना सभी के लिए प्रेरणादायी है। उद्योग जगत में प्रतिष्ठित स्थान रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता एवं सेवाभाव विशेष सम्मान के पात्र हैं।

श्री जलगांव माहेश्वरी विवाह सहयोग समिति की ओर से अध्यक्ष मनीषजी झंवर, सचिव डॉ. जगदीश लढ्ढा, संजय दहाड़ सर एवं प्रदीप मणियार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जलगांव जिला माहेश्वरी सभा की ओर से जिलाध्यक्ष तेजस देपुरा, जिला सचिव अरुण लाहोटी, कार्याध्यक्ष वासुदेव बेहेडे, संगठन मंत्री सुनील मानुधने एवं विजय झंवर सर, कोषाध्यक्ष सुनील बाहेती, उपाध्यक्ष अरविंद दहाड़ एवं योगेश कलंत्री, संयुक्त मंत्री विलास काबरा, विलास करवा तथा डॉ. विश्वनाथ सोमाणी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जलगांव शहर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष गिरीश झंवर, सचिव हर्षल जाखेटे एवं विनय बाहेती की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने श्री महावीरप्रसाद तापडिय़ा (काकाजी) के समाज के प्रति अमूल्य योगदान, सेवाभावी कार्यों एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ आयु एवं सुखमय तथा मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में काकाजी के प्रति समाजजनों का आत्मीय स्नेह, सम्मान एवं कृतज्ञता का भाव विशेष रूप से दिखाई दिया। यह सम्मान समाज के प्रति उनके समर्पण और सेवाभावी कार्यों के प्रति आदर की अभिव्यक्ति रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन