कोयंबटूर युवा परिषद द्वारा बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 'लाइट्स कैमरा क्रिकेट' का भव्य आयोजन

कोयंबटूर युवा परिषद द्वारा 26 सितंबर 2026 को बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट 'लाइट्स कैमरा क्रिकेट' का आयोजन उत्साह और रोमांच के साथ किया गया। थ्रिल मिल क्लब में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 30 सदस्यों ने भाग लिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में छह खिलाड़ी शामिल थे।

टूर्नामेंट का शुभारंभ रात 9:30 बजे हुआ, जो देर रात 2:30 बजे तक चला। पूरे आयोजन के दौरान खिलाडिय़ों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मैच में कई रोमांचक मोड़ और उतार-चढ़ाव देखने को मिले, जिसने खिलाडिय़ों के साथ-साथ उपस्थित दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया।

इस टूर्नामेंट की आयोजन समिति में दीपक सोमानी, सिद्धांत भट्ट, राज लड्ढा एवं सुमिरन मालु शामिल रहे। प्रतियोगिता में पांचों टीमों का नेतृत्व यादव सोमानी, वेदांत कांकाणी, रवि महेश्वरी, पराग मुंदड़ा एवं केशव कांकाणी ने किया। सभी टीमों के खिलाडिय़ों ने खेल भावना और पूरे जोश के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में केशव कांकाणी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, भरत मुद्रा को पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द टूर्नामेंटÓ चुना गया।

खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया और आयोजन को और भी उत्साहपूर्ण बनाया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों एवं उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था भी की गई थी।

कोयंबटूर युवा परिषद की इस पहल ने युवाओं को खेल के माध्यम से आपसी मेलजोल, टीम भावना और भाईचारे को मजबूत करने का अवसर प्रदान किया। देर रात तक चले इस रोमांचक आयोजन का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। 'लाइट्स कैमरा क्रिकेट' टूर्नामेंट ने सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों के लिए यादगार अनुभव प्रस्तुत किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन