बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट श्रीगंगानगर द्वारा जर्सी/स्वेटर का वितरण किया गया

सेठ जीएल बिहाणी एसडी शिक्षा ट्रस्ट श्रीगंगानगर की ओर से 21 दिसंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 27 जीजी में 122 व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 10 जी छोटी में 29 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सी/स्वेटर प्रदान किये गये। बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट की ट्रस्टी श्रीमती रंजना बिहाणी धर्मपत्नी ट्रस्ट अध्यक्ष विधायक जयदीप बिहाणी, श्रीमती मोनिका बिहाणी, श्रीमती कविता बिन्नानी व श्रीमती शैलजा चितलांगिया ने छात्र-छात्राओं को जर्सी/स्वेटर वितरित किये। इस अवसर पर श्रीमती रंजना बिहाणी ने कहा कि बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट अपनी स्थापना से आज तक अनवरत् रूप से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। इलाके के बच्चों को आधुनिक और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विभिन्न माध्यमों से इलाके के लोगों की सेवा कर रहा है। इसी कड़ी में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सी और स्वेटर प्रदान किये जा रहे हैं ताकि विद्यार्थियों का सर्दी से बचाव हो सके और वे स्वस्थ रहकर निर्बाध रूप से विद्यालय आकर अपनी पढ़ाई कर सके। जरूरतंमदों की हरसंभव सहायता करना बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है। श्रीमती बिहाणी ने कहा कि बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं और बच्चों के प्रसन्न होने से ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं। जर्सी/स्वेटर प्रदान करने के लिये विद्यालय परिवार की ओर से बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम बेरड़ ने श्रीमती रंजना बिहाणी, श्रीमती शैलजा चितलांगिया, श्रीमती मोनिका बिहाणी व श्रीमती कविता बिन्नानी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन