राजा बाबू की 'रामजी जैसा बनना होगा' देश भर में प्रथम स्थान पर
हिंदी साहित्य अकादमी (मप्र) से अ.भा. नारद मुनि पुरस्कार-सम्मान व 1 राष्ट्रीय कीर्तिमान प्राप्त 1.52 करोड़ 50 हजार दर्शकों-पाठकों के अपार स्नेह और 9 सम्मान से अलंकृत मंच हिंदी भाषा डॉट कॉम, इंदौर (मप्र) की सह-सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन 'विकल्प' ने बताया कि मंच-परिवार द्वारा सतत स्पर्धाओं की श्रृंखला में इस बार 'राम-राज' (दीपावली विशेष) विषय पर आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रचना लिखकर गद्य में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम विजेता बीकानेर के प्रख्यात साहित्यकार गोवर्धनदास बिन्नाणी 'राजा बाबू' बने हैं। श्री बिन्नानी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News