माहेश्वरी युवा संगठन रांची द्वारा बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का भव्य आयोजन

माहेश्वरी युवा संगठन रांची द्वारा आयोजित बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का दो दिवसीय आयोजन 12 एवं 13 सितंबर को डॉट बॉल, बरियातू, रांची में उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 8 एवं महिला वर्ग की 4 टीमों सहित कुल 92 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इनमें 64 पुरुष एवं 28 महिला खिलाड़ी शामिल रहे।

पुरुष वर्ग में धुआंधार बॉयज़ एंड कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि द मिसफिट्स उपविजेता रही। व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए विक्रम साबू को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, उत्सव मंत्री को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा विनय मंत्री को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

महिला वर्ग में वोमेनिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि विक्ट्री वाइव्स  उपविजेता रही। वानिया लाखोटिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी , मणि राठी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज तथा पूनम राठी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

आयोजन के दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष उत्सव मंत्री, स्पोर्ट्स डायरेक्टर रितेश खटोर, धीरेन्द्र राठी, कुणाल बोरा, हेमंत चितलांगिया एवं अक्षय मालपानी सहित टूर्नामेंट के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन हार्दिक बिहानी, हिमांशु चितलांगिया एवं मधुर माहेश्वरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा के साथ मनोज कल्याणी, गोवर्धन भाला, गौतम राठी, श्याम बिहानी, अंकुर डागा, पंकज साबू, विनय मंत्री एवं मनोज काबरा की उपस्थिति रही। वहीं माहेश्वरी महिला समिति की उपाध्यक्ष अनीता साबू के साथ विनीता बिहानी, पूनम राठी एवं सुमन बाहेती भी मौजूद रहीं।

बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 ने खेल के माध्यम से समाज के सदस्यों को एकजुट करते हुए खेल भावना, आपसी सौहार्द, टीम भावना और सामुदायिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। आयोजन की सफलता ने माहेश्वरी युवा संगठन की खेल गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक मंच उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन