कासगंज में 15वां गणपति स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया

पक्की गली स्थित बिड़ला कल्याण भवन कासगंज में 14 सितंबर 2026 को 15वें गणपति स्थापना समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गणपति स्थापना के अवसर पर माहेश्वरी समाज एवं पक्की गली के भक्तगणों ने पूरे विधि-विधान एवं भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया।

इस अवसर पर बिड़ला परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गणपति बप्पा की स्थापना के साथ ही परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

समारोह में सत्यनारायण बिड़ला, राकेश बिड़ला, अशोक बिड़ला, राजकमल बिड़ला, दीपू केला, राजेन्द्र बिड़ला, सचिन बिड़ला, रजत बिड़ला, राहुल बिड़ला, शोमित बिड़ला, तरुण बिड़ला, अनीता बिड़ला, रुचि बिड़ला, हिमांशु बिड़ला, कपीश बिड़ला, विमलेश बिड़ला, प्रियंका बिड़ला, दीप्ति बिड़ला, साक्षी बिड़ला सहित बिड़ला परिवार के सदस्य एवं माहेश्वरी समाज तथा पक्की गली के सभी भक्तगण उपस्थित रहे।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर गणपति स्थापना समारोह को बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया। आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और पारिवारिक एकजुटता का वातावरण बना रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन