सालासर (राजस्थान) में दिसंबर 2026 में होगा हुरकट (माहेश्वरी) समाज स्नेह मिलन समारोह-2026
हुरकट सेवा सदन (मुंबई धर्मशाला), सालासर में हुरकट (माहेश्वरी) समाज स्नेह मिलन समारोह-2026 का आयोजन आगामी 6 से 8 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। समारोह में देशभर में निवासरत हुरकट परिवारों के सदस्यों, विशेष रूप से बहन-बेटियों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक परिवार के श्री रामविलास हुरकट ने बताया कि तीन दिवसीय स्नेह मिलन का उद्देश्य हुरकट परिवारों के बीच स्नेह, प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। समारोह के दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ परिवारों के आपसी परिचय और संवाद का अवसर भी मिलेगा।
तीन दिन होंगे विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित - कार्यक्रम के अनुसार रविवार, 6 दिसंबर को समाजबंधुओं के आगमन के साथ रात्रि में भजन संध्या का आयोजन होगा। सोमवार, 7 दिसंबर को परिचय, पारस्परिक संवाद एवं महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मंगलवार, 8 दिसंबर को प्रात:काल बस द्वारा कुलदेवी श्री बिसवंत (बिशु) माताजी के दर्शन के लिए प्रस्थान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सालासर बालाजी के दर्शन के साथ टूंकलिया (गोटन) गांव स्थित कुलदेवी श्री बिसवंत (बिशु) माताजी के दर्शन का भी लाभ समाजबंधुओं को मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
ठहरने एवं परिवहन की व्यवस्था - सालासर में समारोह में आने वाले समाजबंधुओं के ठहरने के लिए वातानुकूलित कमरों की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम के पश्चात इच्छुक सदस्यों को बस द्वारा गोटन रेलवे स्टेशन तक छोडऩे की व्यवस्था भी की जाएगी। आयोजकों ने सभी हुरकट समाजबंधुओं से आग्रह किया है कि वे अपने पूरे परिवार, विशेष रूप से बहन-बेटियों सहित, समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं तथा कुलदेवी के दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ लें। पंजीयन एवं बुकिंग समारोह में भाग लेने वाले परिवारों से अग्रिम बुकिंग के लिए 30 सितंबर 2026 तक बुकिंग फॉर्म भेजने का अनुरोध किया गया है।
आपकी आत्मीय प्रतीक्षा में -
रामविलास राजाराम हुरकट (माहेश्वरी)
रामेश्वरीदेवी शंकरलाल हुरकट चेरिटी ट्रस्ट-मुंबई द्वारा संचालित
कॉरपोरेट ऑफिस -
C/o ओरिएंट प्रेस लिमिटेड,
1102, ई विंग, 11 मंजिल,
लोटस कॉर्पोरेट पार्क, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, गोरेगांव (पूर्व),
मुम्बई-400 063
022-42977310,
Whatsapp No.: 9820999419
Email: rvmaheshwari@orientpressltd.com
नोट - जिन समाजबंधुओं को यह पत्र/आमंत्रण प्राप्त नहीं हुआ है, वे उपरोक्त कार्यालय से संपर्क कर समारोह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हुरकट निर्देशिका 2027 प्रकाशित की जायेगी। जिसका फार्म 6 दिसम्बर 2026 से पूर्व भरकर अवश्य भेजें।
Latest News