माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना के चुनाव सम्पन्न

राकेश करवा, डेगाना Thu, 14-Dec-2023
माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना के वार्षिक चुनाव दिनांक 13/12/2023 को करवाए गए, जिसमें समाज के युवाओं ने शहर के आकाश करवा को अध्यक्ष और मुरली भूतड़ा को सचिव पद के लिए चुना। राकेश करवा ने बताया कि रामअवतार चांडक एवं मांगीलाल सोनी व समाज अध्यक्ष राधेश्याम करवा की देखरेख में माहेश्वरी नवयुवक मंडल डेगाना के चुनाव सम्पन हुए। जिसमें मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए आकाश करवा सचिव मुरली भूतड़ा, कोषाध्यक्ष विमल सोनी को सर्वसम्मति चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का युवाओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष राकेश खटोड़ ने अपने 2 साल के कार्यकाल के बारे में सभी को अवगत कराया। पूर्व कोषाध्यक्ष अमित दरक ने नवयुवक मंडल के 2 साल का हिसाब सभी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष आकाश करवा ने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर समाज हित में एवं सभी प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन समय समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा। इस मौके पर राकेश खटोड़, मधुर गिलडा, पवन खटोड़, अभिषेक हेडा, संजय मालू, सुमित दरक, अंशुल सोमानी, अमित दरक, मयंक करवा, विष्णु भूतड़ा, कृष्णकुमार करवा, हरीश सोनी, तरुण तोषनीवाल, अनुराग करवा, महेश सोनी, अभिषेक सोनी, हर्ष करवा, विपिन तोषनीवाल, प्रहलाद भूतड़ा, मधुसूदन भूतड़ा, सुरेंद्र खटोड़, राजेश खटोड़ सहित सदस्य मौजूद रहे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन