अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा किया गया सेवा कार्य
अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा साबरमती क्षेत्र द्वारा मदर टेरेसा आश्रम, रिंग रोड़, नवा वाडज़ अहमदाबाद में दिनांक 10 दिसम्बर को साबरमती क्षेत्र के माहेश्वरी परिवारों के सहयोग से कंबल चद्दर एवं तकिए के कवर का अनुदान दिया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए, क्षेत्र के अध्यक्ष व मंत्री की सलाह पर एक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी के चार सदस्यों, श्री प्रमोद अजमेरा, श्री महेंन्द्र साबू, श्री प्रशांत मालाणी व शिव चांडक ने मिलकर इस कार्य को आश्रमों का निरीक्षण करके, इस आश्रम का चयन किया व उनकी आवश्यकताओं को समझा और बहुत ही कम समय में वस्तुएं बाजार से लेकर आश्रम तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया, जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र हैं।
यह सूचना, संगठन मंत्री देशबंधु मूंदड़ा द्वारा प्राप्त हुई, इस कार्य में साबरमती क्षेत्र के माहेश्वरी परिवारों ने बढ़ चढ़कर अपना अनुदान दिया। सभी व्यक्तियों का जिसने भी इस सेवा के कार्य में तन मन धन दिया है, उन सभी का क्षेत्र के अध्यक्ष दीनदयाल जी मालपानी एवं मंत्री अनिल जी कोठारी ने आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद दिया। क्षेत्र की कार्यकारिणी ने इस कार्य को करने में हर तरह से योगदान दिया, महासभा के वरिष्ठ सदस्य श्री अनिल सोमानी, शरद गट्टानी और गोपाल मनियार भी इस कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। अंत में आश्रम निरीक्षक ने वस्तुएं जो अनुदान में दी व वितरण के कार्य का सफलता पूर्वक संचालन करने के लिए बधाई दी।
Latest News