सरदारशहर माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया भव्य तीज महोत्सव

उमा-महेश के आशीर्वाद से सरदारशहर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 21 अगस्त 2026 को माहेश्वरी भवन में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की माताओं, बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की रौनक बढ़ा दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन श्रीमती अनुसूया चांडक, श्रीमती कौशल्या करवा तथा मंडल अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किया गया। इसके बाद विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों, नृत्य प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं एवं गेम्स का आयोजन किया गया, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने भरपूर आनंद लिया।

समाज की नन्हीं-खिलती परियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रतियोगिता के लिए निर्णायक दीक्षा शर्मा एवं स्वीटी सर्राफ ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग में रक्षा पेड़ीवाल ने प्रथम तथा तविशी खटोड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में राधिका तोषनीवाल प्रथम एवं दिव्या लखोटिया द्वितीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 'तीज क्वीन' प्रतियोगिता रही। सारिका पेड़ीवाल को तीज क्वीन का ताज पहनाकर सम्मानित किया गया, जबकि निशा मूंधड़ा को रनर-अप का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराधा चांडक एवं मंत्री प्रियंका खटोड़ ने सभी विजेताओं, निर्णायक जजों, समाज की सभी बहनों तथा कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन निशा मूंधड़ा एवं खुशबू पेड़ीवाल ने किया। आयोजन के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया तथा हाऊजी खेलकर कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया।

तीज महोत्सव में माहेश्वरी महिला मंडल परिवार के साथ-साथ पूरे माहेश्वरी समाज की माताओं, बहनों एवं बच्चों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सभी की सहभागिता और उमंग ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन