महेश गट्टानी बने हरियाणा-पंजाब प्रदेश माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष
फरीदाबाद निवासी महेश गट्टानी ने हरियाणा-पंजाब प्रदेश माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-29) के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली है। वहीं बठिंडा निवासी जगदीश मंत्री को प्रदेश सचिव का दायित्व सौंपा गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव 12 जुलाई 2026 को माहेश्वरी सेवा सदन, सेक्टर-7, फरीदाबाद में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
प्रदेश चुनाव समिति प्रभारी श्री सतीश माहेश्वरी एवं महासभा उत्तरांचल प्रभारी श्री ओम प्रकाश पसारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान उमा-महेश के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सभा के मार्गदर्शक श्री अशोक सोमानी, रेवाड़ी को महासभा कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। महेश गट्टानी, फरीदाबाद को प्रदेश अध्यक्ष, आनंद बियानी, सिरसा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश मंत्री, बठिंडा को प्रदेश सचिव, प्रमिल कलानी, अबोहर को कोषाध्यक्ष तथा अनिल भूराडिया, बहादुरगढ़ को संगठन मंत्री चुना गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर राकेश सोनी, फरीदाबाद, के.के. मालपानी, बठिंडा, अविनाश करवा, ट्राई सिटी, मनोज बिहानी, गुरुग्राम, एवं मुकुल शारदा, लुधियाना को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त मंत्री पद पर ललित राठी, हिसार, प्रकाश झंवर, अमृतसर, रितेश मुंद्रा, अबोहर, सुनील लड्ढा, गुरुग्राम एवं विवेक तोषनीवाल, रेवाड़ी का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण कर अपने-अपने पदों का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश सभा के मार्गदर्शक एवं भामाशाह श्री अशोक सोमानी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कलंत्री, प्रदीप पेड़ीवाल, राकेश राठी, रामनिवास झंवर एवं रामकुमार राठी, सहित सुशील नेवर, हरि किशन पोरवाल, राजीव सोमानी, महेश जाखेतिया, अमित शारदा, सुरेश भूतड़ा, कमल किशोर लोहिया, संदीप राठी, विपिन जाजू, विक्रम माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी उपस्थित रहे।
इसके अलावा राष्ट्रीय युवा संगठन मंत्री आशीष शारदा, प्रदेश युवा अध्यक्ष संयोग माहेश्वरी, प्रादेशिक ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी राठी, प्रादेशिक ट्रस्ट सचिव सोहन माहेश्वरी, प्रादेशिक ट्रस्ट कोषाध्यक्ष सुरेश काबरा, सहित पवन मुंद्रा, प्रवीण गट्टानी, संजय शारदा, ममता भट्टर, रमेश झंवर, हरि प्रसाद सोमानी, मनीष नेवर, विनोद बिनानी, संजय सोमानी, सुशील सोमानी, गुलाब बिहानी, अमित बागड़ी, मनीष बिहानी समेत समाज के अनेक गणमान्यजन, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश गट्टानी ने अपने संबोधन में कहा कि पद कोई अधिकार नहीं, बल्कि समाज की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक सभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक सदस्य का सम्मान और सहभागिता सर्वोपरि होगी।
उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी संवाद, सहयोग और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर प्रदेश सभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से संगठन को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाया जा सकता है।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही हरियाणा-पंजाब प्रदेश माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र (2026-29) की नई कार्ययात्रा का शुभारंभ हुआ। समाजबंधुओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Latest News