श्रावण मास में प्रेमनगर परिसर माहेश्वरी सभा ने किया सेवा कार्य
जलगांव (प्रतिनिधि मदन लाठी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर जलगांव शहर एवं तहसील माहेश्वरी सभा के अंतर्गत प्रेमनगर परिसर माहेश्वरी सभा की ओर से चाय एवं केले वितरण तथा गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जलगांव शहर एवं तहसील माहेश्वरी सभा के सचिव श्री हर्षल जाखेटे सहित प्रेमनगर परिसर के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजबंधु, प्रेमनगर महिला मंडल की सदस्या तथा आदर्श नगर एवं महेश मार्ग से आए समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को चाय एवं केले का वितरण किया गया तथा गौ सेवा के माध्यम से जीव सेवा का संदेश दिया गया। समाजबंधुओं की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से यह सेवा कार्य सफल एवं सार्थक रहा।
प्रेमनगर परिसर माहेश्वरी सभा ने कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, महिला मंडल की सदस्यों एवं समाजबंधुओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। सभा पदाधिकारियों ने कहा कि समाजसेवा, जीव सेवा एवं मानव सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी समाजबंधुओं को सेवा एवं परोपकार के कार्यों में निरंतर योगदान देने की प्रेरणा मिलती रहे।
Latest News