कासगंज में माहेश्वरी सभा एवं भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

जिला माहेश्वरी सभा कासगंज एवं एटा तथा भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 को पीआर मोटल, कासगंज में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेश मूना, जिला मंत्री अरविंद काबरा, राजकुमार जाखेटिया, महेंद्र चाडक्य, मनोज भूतड़ा, सुरेंद्र माहेश्वरी, किशन शकची, संजीव पल्तानी, संजीव गगन, राजेंद्र बिरला, घनश्याम मूना, अनिल माहेश्वरी, अजय राठी, कमल चाडक्य एवं योगेश जाखेटिया सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रहित एवं समाजहित में सक्रिय योगदान देने तथा सामाजिक एकता और सेवा की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन