80वें स्वतंत्रता दिवस एवं 76वें जन्मदिन पर ओमप्रकाश राठी का सम्मान
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी महासभा, ठाणे जिला के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आत्मीय एवं गरिमामय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम गार्डन, हरिओम नगर, मुलुंड (पूर्व), मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं योग संस्थाओं के सदस्यों ने श्री राठी को श्रीफल एवं शाल भेंट कर जन्मदिन तथा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मारवाड़ी महासभा के संस्थापक श्री महेश राठी, हास्य परिवार के श्री अनिल ठाकरे, मॉर्निंग ग्रुप के श्री जगदीश मरदा (एडवांस वास्तु कंसल्टेंट), श्री देवकीनंदन पेडीवाल एवं श्री राधारमन अग्रवाल तथा पतंजलि योग परिवार की श्रीमती मंगला कुंभार (महिला पतंजलि योग समिति, मुंबई) सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री ओमप्रकाश राठी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में 'तिरंगा देश के लिए, नीम दुनिया के लिए' का संदेश देते हुए राष्ट्रप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
उपस्थित सदस्यों ने भगवान से श्री राठी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सेवा, संगठनात्मक सक्रियता एवं समाजहित के कार्यों में श्री ओमप्रकाश राठी का योगदान प्रेरणादायी है। स्वतंत्रता दिवस और जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह ने आपसी स्नेह, सामाजिक एकता, राष्ट्रप्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।
Latest News