राठी परिवार थाना ने बीकानेर में किया श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन


बीकानेर के मूल निवासी (मुम्बई-थाना) के ओमप्रकाश कृष्णा राठी परिवार द्वारा श्री मद् भागवत कथा का आयोजन माहेश्वरी सदन बीकानेर में किया गया। कथा का शुभारंभ पारिवारिक महिलाओं ने लाल चुन्दड़ी साड़ी, पुरूषों ने सफेद कुर्ता पायजामा, चुंदडी दुपट्टा पहनकर वृक्षारोपण, कलशयात्रा, गाजे बाजे के साथ लक्ष्मी नारायण मन्दिर माहेश्वरी सदन, जस्सूसर गेट बीकानेर तक यात्रा निकाल कर किया गया। कथा वाचन श्री शिवकिशन जी किराडू महाराज के मुखारबिन्द से 17 नवम्बर से 24 नवम्बर तक किया गया। कथा के साथ साथ अनेक प्रकार की झांकियों के दर्शन भी हुए। महाराज के आशीर्वाद व उनके मार्गदर्शन से तुलादान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सभी ने प्रसाद ग्रहण करके कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन