वेंकटेश मंदिर डेगाना में गोपाष्टमी के अवसर पर अन्नकूट महोत्सव का हुआ आयोजन

डेगाना शहर सहित ग्रामीण अंचल में गोपाष्टमी पर्व को लेकर धूम रही। शहर के वेंकेटेश सत्यनारायण मंदिर में गोपाष्टमी के अवसर पर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें सैकड़ो की तादाद में महिला व पुरुष सहित बच्चों ने भाग लेकर ठाकुर जी की आरती में भाग लिया और अन्नकूट व चरणामृत का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के व्यस्थापक वैद्यनाथ करवा व श्रद्धालु राकेश करवा ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में विभिन तरह के धार्मिक आयोजन हुए। जिसमे सुबह भगवान की नयनाभिराम झांकी सजाई गई। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। इस अवसर पंडित उमाशंकर, बैधनाथ करवा, रामस्वरूप सोनी, देवकीनंदन करवा, सुनील तापडिय़ा, गोपाल करवा, भरत सिंह, हरिकिशन जोशी, घनश्याम करवा, रामदेव सोनी, नंदकिशोर अरोड़ा, वासु करवा, शिवराज चांडक, सत्यनारायण अटल, रमेश हेडा, राकेश करवा, गोपाल करवा, मनोज सारडा, मनोज मितल, भगवती सारड़ा, तारा जाजू, किरण सोनी, निर्मला करवा, संतोष राठी, पुष्पा करवा, सीमा तोषनीवाल, गायत्री मालू सहित भक्तगण मौजूद थे।
दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्थानीय कलाकारों व भजन गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। अत्रकूट के अवसर पर महिलाओं ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमें ठाकुर जी मारी लाज बचा ले.... करमा दासी अरज करे... मारो खीचडो खाले ले..... बाजरे की रोटी खाले श्याम चूरमा न भूल जासी..... सहित कई भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। अनकूट महोत्सव के अवसर पर मंदिर प्रांगण में रंगोली बनाई गई। इस अन्नकूट महोत्सव में महिलाओं व पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। दोपहर में ठाकुर जी के समक्ष 56 प्रकार के बनाये गए व्यजनों की झांकी सजाई गई। दोपहर 4 बजे ठाकुर जी की महाआरती कर 56 प्रकार के बने व्यजनों का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन