इंदौर में गूंजा हर-हर महादेव, 800 कावडिय़ों ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक

पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं कुटुंब परिवार के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर में भव्य एवं दिव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता से ओतप्रोत इस यात्रा में लगभग 800 कावडिय़ों ने कावड़ उठाई, वहीं करीब 1000 समाजबंधुओं ने सहभागी बनकर यात्रा की शोभा बढ़ाई।

कावड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुमास्ता नगर स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां समाजबंधुओं ने विधिवत भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति, समृद्धि एवं समाज की मंगलकामना की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कावड़ यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में समाजबंधुओं की उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक सहभागिता महत्वपूर्ण रही। बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति के कारण इस वर्ष की यात्रा पिछले आयोजन की तुलना में दोगुने उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुई।

कावड़ यात्रा की भव्यता एवं दिव्यता को लेकर श्री प्रकाशजी अजमेरा के सराहनीय प्रयासों की समाजबंधुओं ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आयोजकों ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पश्चिमी मध्यप्रदेश प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पुष्प माहेश्वरी, नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय झंवर, युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक ईनानी, प्रादेशिक न्यास अध्यक्ष श्री महेश मुंगड, श्री रविन्द राठी, नवनिर्वाचित मानद मंत्री श्री मधुसूदन भलिका, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष श्री दिलीप लोया, नवनिर्वाचित संगठन मंत्री श्री रूपेश भूतड़ा, उपाध्यक्ष श्री राजेश मुंगड़ एवं श्री कैलाश डागा, संयुक्त मंत्री श्री सुरेश हेडा एवं श्री नारायण लड्ढा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इंदौर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री ईश्वर बाहेती, सचिव श्री संजय मानधन्या सहित श्री रजत बेडिय़ा, श्री अजय सारडा, श्री निलेशजी सारडा, श्री रजत लड्ढा, श्री हर्ष राठी, श्री चेतन बियानी, श्री राधेश्याम काबरा, श्री गोविन्द बियानी, श्री रामस्वरूप मूंदड़ा, श्री गोपाल न्याती, श्री श्रीमोहन सोमानी, श्री प्रदीप जाखेटिया, श्री कैलाश जाजू, श्री अनिल मंत्री, डॉ. निलेश माहेश्वरी, श्री महेश राठी, श्री उमेश समदानी, श्री जयकिशन डागा, श्री गोपाल राठी, श्री सुचित झंवर, श्री दिनेश लखोटिया, श्री मनोज कुईया, श्री चंद्रप्रकाश हेड़ा, श्री राकेश लखोटिया, श्री श्याम सारडा एवं श्री विकास बांगड़ सहित प्रादेशिक एवं जिला सभा के अनेक सम्माननीय समाजबंधु उपस्थित रहे।

महिला संगठन की पदाधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने कावड़ यात्रा को धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायी स्वरूप प्रदान किया। आयोजकों ने कावड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन