कोयंबटूर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग
दिनांक 21 जून 2026, रविवार को माहेश्वरी सभा, कोयंबटूर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग एवं पतंजलि योग शिविर का आयोजन प्रात:काल माहेश्वरी भवन, थडागम रोड स्थित लॉन में किया गया। आयोजन में पतंजलि योग संस्थान के प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा समाज के सदस्यों को विभिन्न योगासन एवं योगाभ्यास करवाए गए। शिविर में समाज के 50 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ तन, स्वस्थ मन का संदेश दिया। माहेश्वरी सभा के सचिव संतोष मूंदड़ा ने शिविर में भाग लेने वाले समाज के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा पतंजलि योग संस्थान के योग प्रशिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
Latest News