माहेश्वरी महिला गौरव उदयपुर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न
माहेश्वरी महिला गौरव का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम होटल ब्यू फेदर में कपल सहित आयोजित किया गया। अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि श्री कौशल्या गट्टानी ने लक्ष्मी गणेश की आरती व दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम शुरू किया। सचिव सीमा लाहोटी ने बताया कि रंगारंग कार्यक्रम के साथ कई गेम्स खिलाये। कौशल्या व अंकिता ने हाउजी खिलाई। रेखा देवपुरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। रेणु व कला ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर निर्मला काबरा, कौशल्या माहेश्वरी, राजकुमार कोठारी, उमा, रिया, कविता, प्राची सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। सचिव सीमा लाहोटी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Latest News