महिला संगठन की राष्ट्रीय बैठक "कौशलेन्द्रम 2023" का आगामी दिसंबर माह में सांची में आयोजन
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़ के कुशल नेतृत्व में त्रयोदश सत्र की द्वितीय कार्य समिति व प्रथम कार्यकारी मंडल की बैठक कौशलेंद्र 2023 दिनांक 19/20/21 दिसंबर को मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक नगरी सांची में कार्यक्रम स्थल दि यूटोपिया रिसोर्ट में संपन्न होने जा रही है। यह कार्यक्रम पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के आयोजकत्व व आतिथ्य में होगा।
इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में उद्घाटनकर्ता समाज विभूति श्री विपिन जी माहेश्वरी (D. G. P. मध्य प्रदेश स्पेशल क्राइम ब्रांच) अपनी उपस्थिति द्वारा कार्यक्रम को गौरवान्वित करेंगे। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि महासभा के सभापति श्री संदीप जी काबरा विशिष्ट अतिथि महामंत्री श्री अजय जी काबरा, महिला संगठन की महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी, प्रमुख उद्यमी एवं समाजसेवी श्री राजेश जी जावदियां एवं अन्य प्रदेश तथा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रहेगी।
राष्ट्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष श्री शरद जी सोनी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा जी माहेश्वरी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण लड्ढा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमती ममता मोदानी की भी विशेष उपस्थिति रहेगी
@ प्रमुख वक्ता के रूप में श्रीमान रमेश जी परतानी द्वारा creating a genius Maheshwari gen next विषय पर महत्वपूर्ण उद्बोधन होगा।
@ नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत चार समाज की प्रसिद्ध युवा एवं प्रतिभावान बहनों को शक्ति वदंनम सम्मान से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अपने फील्ड में परचम लहराया है।
कु. हिमांशी भावेश राठी (पालनपुर ) एशियन पैरा ओलंपिक 2023 चेस खेल स्पर्धा में 2 कांस्य पदक विजेता युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
श्रीमती प्रभा राकेश भैया( नागपुर) 75 वर्ष की उम्र में 2023 में दुबई में आयोजित बैक स्ट्रोक तथा फ्री स्टाइल तैराकी प्रतियोगिताओं में एक साथ चार स्वर्ण पदक विजेता
डॉ रुबीना राठी MBBS,MD,MPH (अलीगढ़) पोलियो ग्रस्त होते हुए भी सक्षम भूमिका निभाने वाली उत्तराखंड त्रासदी, कोरोना काल में कोरोना वारियर के रूप में मलाला पुरस्कार आदि राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित
श्रीमती रचना मालपानी (संगमनेर) बहुमुखी प्रतिभावान तथा प्रसिद्ध समाजसेवी, राजमाता जीजा पुरस्कार एवं संस्कृति दूत आदि विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित
@ महिलाओं को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से प्रदेश के उद्यमी बहनों द्वारा बृहद प्रादेशिक मेले "कौशल आवरण" आयोजन होगा इसमें माहेश्वरी एवं चंदेरी साड़ियों के अतिरिक्त भोपाल एवं मध्य प्रदेश की बहुमूल्य हस्त शिल्प वस्तुओं को खरीदने का सुअवसर प्राप्त होगा।
@ संचारसिद्धा समिति द्वारा कार्यक्रम होगा लक्ष्मण रेखा जिसमें साइबर क्राइम से सतर्कता हेतु नाटकों का मंचन कर सभी को जागरूक करने का प्रयास है जो सुरक्षा की दृष्टि से आज की टेक्नोलॉजी युग की महती आवश्यकता है ।
@ हिंदी साहित्य को बढ़ावा देने हेतु ज्ञानसिद्धा समिति द्वारा काव्य कौशल के माध्यम से आंचलिक प्रतियोगिता के रूप में कविताओं की अनूठी अंताक्षरी का का ज्ञानवर्धक कार्यक्रम होगा।
@ विभिन्न सामाजिक ज्वलंत समस्याओं पर रघुकुलरीतसिद्धा समिति द्वारा कार्यक्रम होगा रामसेतु जिसमें बहनों द्वारा अनेक विषयों पर चर्चा परिचर्चा के माध्यम से होगा चिंतन मनन।
@ वैवाहिक जीवन पर आधारित प्रमुख समस्याओं को लेकर गठबंधन समिति द्वारा कार्यक्रम होगा कौशल परिणय वर्धनम
कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण राष्ट्र की बहनों में उत्साह है और करीब 500 बहनोकी उपस्थिती रहेगी जिसके लिए आवास व्यवस्था दो रिसोर्ट दि यूटोपिया और मगधम ग्रैंड में होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम व सांची भ्रमण विशेष आकर्षण रहेगा। विवाह बायोडाटा आदान- प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया जाएगा तथा तकनीकी जानकारी के साथ समस्याओं के समाधान का सहायता केंद्र ATM info Desk की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
आयोजक संस्था पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य, प्रकल्प प्रदर्शक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला काबरा के साथ सभी राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्षों का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय पदाधिकारीयों का सहयोग, दसो राष्ट्रीय समिति प्रभारी की सक्रिय भूमिका , आंचलिक सह प्रभारी ,27 प्रदेश के सभी पदाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम को मूर्त रूप प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती मंजु बांगड़, स्वागताध्यक्ष श्रीमती अनीता जावंदिया.
स्वागत मंत्री श्रीमती प्राची मूदडा, प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती शोभा लाहोटी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रंजना बाहेती प्रदेश मंत्री श्रीमती राजश्री राठी द्वारा बैठक को सफलतम बनाने का पूर्ण प्रयास जारी है।
Latest News