बीकानेर के बिन्नाणी परिवार को राष्ट्रीय सम्मान
अभिनंदन शिक्षा व साहित्य फाउंडेशन, जयपुर तथा एएमडीएस वोकेशनल ट्रेनिंग वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा, साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का चयन एक पारदर्शी एवं कठोर प्रक्रिया के तहत 11 जुलाई 2026 को किया गया। चयन के दौरान विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों के कार्यों का गहन अध्ययन एवं उनकी विशिष्ट उपलब्धियों का समग्र मूल्यांकन किया गया।
इस प्रतिष्ठित चयन प्रक्रिया में बीकानेर के वरिष्ठ सामाजिक चिंतक एवं वित्तीय क्षेत्र, विशेषकर बैंकिंग व्यवस्था में जनहितकारी सुधारों के लिए निरंतर प्रयासरत गोवद्र्धधन दास बिन्नाणी 'राजा बाबूÓ को साहित्य के क्षेत्र में लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही चि. मानस बिन्नाणी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए तथा श्रीमती नेहा बिन्नाणी को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए ग्लोरी ऑफ इंडिया अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि से बीकानेर सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। विभिन्न सामाजिक, साहित्यिक एवं प्रबुद्ध जनों ने बिन्नाणी परिवार को इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए इसे शहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
Latest News