जलगांव जिला माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन

जलगांव जिला माहेश्वरी सभा के वर्ष 2026-2029 के त्रैवार्षिक कार्यकाल हेतु नई कार्यकारिणी के चुनाव 31 मई 2026 को महेश प्रगति मंडल, जलगांव में लोकतांत्रिक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया माहेश्वरी समाज के मुख्य केंद्रीय चुनाव अधिकारी श्री सतीश चरखा एवं श्री अंजनीकुमार मूंदड़ा तथा जिला मुख्य चुनाव अधिकारी श्री केशरलाल भदादे, श्री सूरजमल सोमाणी एवं श्री विनय काबरा के मार्गदर्शन में पारदर्शी एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

जिसमें अध्यक्ष श्री तेजस देपुरा, उपाध्यक्ष श्री अरविंद दहाड़ (जलगांव), श्री भूषण थेपड़े (भडग़ांव), श्री विजय झंवर (पालधी) एवं श्री दीपक सोमाणी (चोपड़ा), संगठन मंत्री श्री सुनील मानुधने (एरंडोल), कोषाध्यक्ष श्री सुनील बाहेती (जलगांव) तथा संयुक्त मंत्री श्री राजेंद्र काबरा (जलगांव) एवं श्री राजेश भराडिय़ा (भुसावल) चुने गए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री तेजस देपुरा ने कार्याध्यक्ष पद पर श्री वासुदेव बेहेड़े तथा सचिव पद पर श्री अरुण लाहोटी के नामों की घोषणा की। इसके साथ ही संगठन मंत्री के रूप में श्री विजय झंवर, उपाध्यक्ष श्री योगेश कालंत्री, संयुक्त मंत्री श्री विलास काबरा एवं डॉ. अशोक लढे, जनसंपर्क मंत्री के रूप में डॉ. विश्वनाथ सोमाणी एवं श्री विलास करवा तथा कार्यालय मंत्री के रूप में श्री शिवनारायण तोष्णीवाल एवं श्री गुलाबचंद झंवर को मनोनीत किया गया।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर नए नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में जलगांव जिला माहेश्वरी सभा के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों को नई गति मिलेगी तथा समाज में एकता, संगठन और बंधुभाव और अधिक सुदृढ़ होगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सर्वांगीण एवं सर्वसमावेशी विकास के लिए कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन