कोयंबटूर के समाजसेवी श्री राजेश कांकाणी बने रोटरी क्लब ऑफ कोयंबटूर कॉटन सिटी के अध्यक्ष
समाजसेवा एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री सीताराम कांकाणी के सुपुत्र श्री राजेश कांकाणी को सर्वसम्मति से रोटरी क्लब ऑफ कोयंबटूर कॉटन सिटी का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से सामाजिक एवं माहेश्वरी समाज में हर्ष का वातावरण है।
श्री राजेश कांकाणी लंबे समय से सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे कोयंबटूर माहेश्वरी समाज के एक कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान रखते हैं तथा समाजहित के विभिन्न कार्यक्रमों में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
रोटरी क्लब ऑफ कोयंबटूर कॉटन सिटी के अध्यक्ष पद पर उनके सर्वसम्मति से चयन को उनकी नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। समाज के विभिन्न गणमान्यजनों एवं समाजबंधुओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में क्लब सेवा, सामाजिक सरोकार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।
Latest News