विशाखापट्टनम में फ्री मेडिकल जांच शिविर का आयोजन सम्पन्न
दिनांक 26-11-2023 को माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी युवा मंच, माहेश्वरी महिला समिति विशाखापटनम द्वारा अक्ष्य हॉस्पिटल रेलवे न्यू कालोनी श्री कन्या सिनेमा हाल विशाखापट्टनम के सामने माहेश्वरी समाज के लिये फ्री मेडिकल जाँच का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रकार की जाँच की गई जिसमें माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष शंकर प्रसाद राठी, सचिव संतोष कुमार लाहोटी, उप सचिव निशान्त सोमानी, युवा मंच के सचिव अर्पित माहेश्वरी एवं महिला समिति की कोषाध्यक्ष शीतल पंसारी व माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य पुरुष महिलाओ व बच्चों ने मेडिकल की जाँच के लिये उपस्थित होकर जाँच का लाभ उठाया।
Latest News