रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट का रजत जयंती समारोह संपन्न, गौरव सम्मान से दो समाजसेवी सम्मानित
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह माहेश्वरी भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्टी काशीप्रसाद झंवर, रमेश पेड़ीवाल, ललित झंवर, महेंद्र झंवर, मुख्य भामाशाह विजय पेड़ीवाल, विधायक पूसाराम गोदारा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा तथा पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि मंचासीन रहे।
समारोह के दौरान रतनगढ़ माहेश्वरी गौरव सम्मान से हरिप्रसाद झंवर एवं राधाकिशन झंवर को सम्मानित किया गया। उनकी ओर से सम्मान काशीप्रसाद झंवर एवं जय झंवर ने ग्रहण किया। साथ ही ट्रस्ट के प्रमुख भामाशाहों का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर माहेश्वरी भवन में लिफ्ट एवं सर्वसुविधायुक्त आठ नए कमरों के निर्माण की आधारशिला रखी गई। नरेन्द्र झंवर ने ट्रस्ट की 25 वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी तथा ट्रस्ट के गौरवशाली सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों के साथ राधा हिंदुस्तानी एवं अविन्तका हिंदुस्तानी ने भवई एवं चरकुला नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में एडवोकेट रजनीकांत सोनी, रामोतार चांडक, नरेन्द्र झंवर, नरेश पेड़ीवाल, राकेश जाजू, महेश जाजू, योगेश लढ़ा, रामकिशन चांडक, बालकिशन चांडक, मुकुंद सोनी, अर्चित झंवर, किर्तये लढ़ा, वासुदेव लढ़ा, आदित्य तापडिय़ा, कमलेश तापडिय़ा, जय झंवर, श्यामलाल सोनी, मदन लाहोटी, संजय लाहोटी, वेदिका चांडक, एडवोकेट पूर्णिमा लढ़ा, लक्षिता पेड़ीवाल, चन्दा सोनी, सरिता चांडक, सुनीता झंवर सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप लढ़ा ने किया।
Latest News