महेश नवमी पर रतनगढ़ माहेश्वरी समाज ने किए धार्मिक व सेवा कार्य
रतनगढ़ माहेश्वरी समाज ने महेश नवमी का पर्व माहेश्वरी भवन में धार्मिक, आध्यात्मिक, सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। समाजबंधुओं ने श्री संकटमोचन वीर हनुमान (ताल बालाजी) मंदिर से भाईजी हनुमानप्रसाद पोद्दार की प्रतिमा होते हुए माहेश्वरी भवन तक प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा निकाली तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना व वंदना की।
इस अवसर पर श्री संकटमोचन बालाजी मंदिर स्थित श्री श्याम गौशाला में गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। इसके बाद अपना घर आश्रम में असहाय जनों को भोजन करवाकर सेवा कार्य किया गया। माहेश्वरी भवन में सामूहिक भगवान महेश पूजन एवं रुद्राभिषेक कर समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि तथा सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
कार्यक्रम में काशीप्रसाद झंवर, जय झंवर, नरेश पेड़ीवाल, रमेश पेड़ीवाल, महेंद्र झंवर, नरेंद्र झंवर, चंद्रकांत सोनी, श्यामलाल सोनी, आदित्य तापडिय़ा, कमलेश तापडिय़ा, वासुदेव लढ़ा, जयचंद झंवर, विजय कुमार पेड़ीवाल, प्रदीप लढ्ढा, मधुसूदन तापडिय़ा, एडवोकेट रजनीकांत सोनी, राकेश जाजू, महेश जाजू, रामअवतार चांडक, योगेश लढ्ढा, रामकिशन चांडक सहित बड़ी संख्या में समाज के दंपति एवं परिवारजन उपस्थित रहे।
Latest News