माहेश्वरी भवन हरसोर द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया

माहेश्वरी भवन हरसोर के निर्माण को 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में स्वर्ण जयंती समारोह मनाया गया, जिसमें हरसोर ग्राम के सभी माहेश्वरी बंधुओ के साथ-साथ पैतृक ग्राम हरसोर के प्रवासी परिवार भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। इस अनुठे एवं भव्य आयोजन के प्रमुख विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा एवं सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष श्री रामकुमार भूतड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ महेश वंदना की प्रस्तुति से किया गया। तत्पश्चात पूर्व प्रधान रामवल्लभ तापडिया द्वारा रचित (60 वर्ष पूर्व) धरती छोरा री के गायन के साथ तापडिय़ा जी के हरसोर ग्राम के विकास की कल्पना को साकार किया गया। विशिष्ट अतिथियों द्वारा सामाजिक संस्कारों के जतन पर विशेष बल दिया गया इसकी प्रेरणा स्वरूप संयोजक अशोक बाहेती द्वारा हरसोर मे बाल संस्कार शिविर के आयोजन की घोषणा हुई।
 

2 दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुंबई, नांदेड़, इचलकरंजी, लातूर, सोलापुर, वाशिम तथा कर्नाटक से बैंगलोर, सेडम, बीजापुर, गुलबर्गा एवं गुजरात के सूरत, मध्य प्रदेश से इंदौर, रतलाम. तेलंगाना से हैदराबाद, विजयवाड़ा आदि अनेक शहरों से भी माहेश्वरी प्रवासी बंधुओ ने बड़ी संख्या में पधारकर जन्मभूमि के प्रति आदर एवं सम्मान की भावना को सार्थक किया।
माहेश्वरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोपीकिशन बंग, सचिव शिवदत बाहेती, जिला अध्यक्ष सत्यनारायण भंडारी, तहसील अध्यक्ष नेमीचंद तोषनीवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष मधुर गिलडा, जिला युवा अध्यक्ष अजय राठी आदि सभी मान्यवारों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। हरसोर समाज के अध्यक्ष श्री पुखराज बाहेती, सम्मानित सदस्य श्री रमेशचंद्र तापडिय़ा, श्री राजाराम तापडिय़ा ने सभी आगंतुक महानुभावों का स्वागत किया। सायंकाल में भजन संध्या कार्यक्रम मे दिनेश माली (नागौर) द्वारा सुन्दर  भजन प्रस्तुत  किया गये। शिव बगीची मे चर्चासत्र में ग्राम विकास की योजना में सभी आगन्तुक महानुभावो ने अच्छा सहयोग देने का आश्वासन दिया। रमेश चितलांगिया, रामअवतार तापडिय़ा तथा मुकेश त्यागी ने सूत्र संचालन किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन