हापुड़ जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव संपन्न

अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा से संबद्ध हापुड़ जिला माहेश्वरी सभा के त्रैवार्षिक चुनाव तहसील चौपला के निकट स्थित पैराडाइज होटल में सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए।

चुनाव प्रक्रिया उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के सह चुनाव अधिकारी श्री अजय माहेश्वरी (मोदीनगर) तथा प्रदेश पर्यवेक्षक श्री विकास माहेश्वरी एवं श्री योगेश माहेश्वरी (अलीगढ़) के निर्देशन में सम्पन्न हुई। वहीं स्थानीय चुनाव अधिकारी श्री मुकेश माहेश्वरी एवं सहायक चुनाव अधिकारी श्री योगेश हरकुट की देखरेख में संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

बैठक का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके उपरांत चुनाव अधिकारी श्री मुकेश माहेश्वरी ने जानकारी दी कि जिला माहेश्वरी सभा के सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है।

निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में प्रदीप कुमार माहेश्वरी अध्यक्ष, सुधांशु माहेश्वरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दीपक सोमानी उपाध्यक्ष, दिनेश बाहेती महामंत्री, अजय बाहेती संयुक्त मंत्री, मनीष माहेश्वरी (पिलखुवा) संगठन मंत्री, राकेश जवेदिया प्रचार मंत्री, दिनेश हरकुट कोषाध्यक्ष तथा ऋतुराज कौशिक ऑडिटर चुने गए।

जिला कार्यकारिणी में शरद भट्टर, गौरव तापडिय़ा, अतिन मालू, नीरज माहेश्वरी, बसंत लाल, मोहित काबरा, प्रदीप कुमार तापडिय़ा (चाह कमल), हर्षवर्धन माहेश्वरी, प्रभात हरकुट, बृजमोहन (पिलखुवा), प्रसन्न तापडिय़ा, पुनीत तापडिय़ा, बृजेश माहेश्वरी (आवास विकास), सौरभ साबू, दीप साबू तथा समीर महेश को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

इस अवसर पर जिला माहेश्वरी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष श्री राकेश कुमार महेश ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाजहित में नई ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार माहेश्वरी ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एवं उनकी पूरी टीम को निर्विरोध निर्वाचित कर समाज ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अलका खटोड़ एवं श्रीमती रुबीना माहेश्वरी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सभा के संरक्षक श्री सुभाष चंद्र महेश, श्री विजेंद्र माहेश्वरी एवं श्री राम अवतार काबरा सहित समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य श्री अशोक साबू, विनीत माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पुष्पमालाओं से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन