महेश नवमी पर माहेश्वरी सभा अमृतसर ने किया रुद्राभिषेक एवं छबील सेवा का आयोजन

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी सभा अमृतसर की ओर से स्थानीय शिवाला बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर में भगवान महेश की विशेष पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर समाज के संरक्षक पवन साबू एवं राधेश्याम साबू के सानिध्य में सभा अध्यक्ष महेश झँवर, उपाध्यक्ष रमेश लाहोटी, सचिव कनिष्क कोठारी, सह सचिव आशीष झँवर, संगठन मंत्री केदार बूब, कोषाध्यक्ष विमल साबू तथा अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने विधि-विधान से भगवान महेश का पूजन कर समाज की सुख-समृद्धि एवं उत्तरोत्तर विकास की कामना की।

महेश नवमी के इस शुभ अवसर पर माहेश्वरी सभा अमृतसर एवं अमृतसर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्षा श्वेता साबू एवं सचिव नेहा कोठारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के लिए जूस एवं ठंडे शरबत की बोतलों की छबील का लंगर भी लगाया गया। सेवा कार्य में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में समाज के गणमान्य सदस्यों जुगल किशोर झँवर, पवन झँवर, विनय मूंधड़ा, फूलचंद बंग, प्रकाश झँवर एवं सुनील सारड़ा सहित अनेक समाजबंधुओं ने सहभागिता की। वहीं महिला वर्ग में मंजू झँवर, मनीषा साबू, कांता झँवर, शोभा धूत, मीनाक्षी मूंधड़ा एवं पूर्णिमा झँवर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। पूरे आयोजन का वातावरण भगवान महेश के जयघोष, भक्ति एवं सामाजिक एकता की भावना से ओतप्रोत रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन