माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा महेश नवमी महोत्सव-2026 का धूमधाम से हुआ आयोजन
माहेश्वरी समाज नागदा द्वारा महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत स्नेहकुंज गार्डन में उज्जैन जिला स्तरीय मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माहेश्वरी महिला मंडल नागदा, माहेश्वरी युवा संगठन नागदा एवं माहेश्वरी कपल ग्रुप के सहयोग से किया गया। समारोह में उज्जैन जिले के विभिन्न नगरों से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकाणी, डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी, देवास माहेश्वरी समाज जिलाध्यक्ष कैलाश डागा तथा उज्जैन जिला माहेश्वरी सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. वासुदेव काबरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिदपुर सिटी के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने की।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं समाज सेवा के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज की गौरवशाली परंपरा है, जो नई पीढ़ी को उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती है।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष घनश्याम राठी, सचिव प्रतीक गगरानी, बंसीलाल राठी, देवकरण डांगरा, जगदीशचंद्र भूतड़ा, नरेन्द्र राठी, प्रदीप राठी, राजेन्द्र मालपानी, मनोज राठी, सुभाष गगरानी, प्रशांत राठी, पवन राठी, प्रकाश राठी, प्रकाश मालपानी, सुधीर अजमेरा, अजय भूतड़ा, जमनालाल मालपानी, बसंत मालपानी, वीरेंद्र मालपानी, चितवन मालपानी, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष प्रतीक सोड़ानी, गोपाल गट्टानी, झमक राठी, महेश झंवर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
महिला संगठन की निवर्तमान जिलाध्यक्ष सीमा मालपानी, महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा झंवर, अंजू आगीवाल, प्रियंका राठी, सीमा लढ्ढा, उर्मिला डांगरा एवं सीमा राठी की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन निक्की राठी एवं मोनिका लढ्ढा ने किया। अंत में सचिव प्रतीक गगरानी ने सभी अतिथियों, सम्मानित विद्यार्थियों एवं उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान कर उन्हें निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समाज के शैक्षणिक उत्थान एवं युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहने का संकल्प भी लिया गया।
Latest News