माहेश्वरी सभा बैंगलोर द्वारा दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड और इसरो कीज में स्वर्ण एवं रजत पदक जीतने के लिए प्रनील सिंगी को, वैष्णवी राठी को अंतरराष्ट्रीय फॉलिंग बॉल्स के लिए बर्लिन में विजेता घोषित किया गया। दक्ष लाहोटी को बीजिंग चीन में अंतर्राष्ट्रीय अर्थ साइंस ओलंपियाड में एक स्वर्ण एक रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल करने के लिए एवं अध्याय राठी को अंडर 14 क्रिकेट टीम में कर्नाटक एवं राष्ट्रीय स्तर पर ऑलराउंडर एवं उभरते क्रिकेटर के लिए स्वर्ण मेडल एवं सर्टिफिकेट CISCE द्वारा हासिल करने पर सम्मानित किया गया। ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, पीएचडी, MS, के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशिष्ट पुरुस्कार आदित्य माहेश्वरी को दिया गया।
कक्षा 12 वी में विज्ञान में टोपर अद्विक काबरा 97.605 तथा वाणिज्य में टॉपर चिराग जेथलिया 98.405 को माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट की और से चेयरमैन श्री मोहनलाल माहेश्वरी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री गोपाल दास इनान्नी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। माहेश्वरी समाज की वंशावली को सुंदर रूप से चित्रण कर युवा पीढ़ी को सरल रूप से समझ में आए ऐसा सुंदर कार्य समाज के सदस्य श्री सुभाष गटानी ने किया जिसका अनावरण माहेश्वरी समाज की सभी संस्थाओं के अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस कार्य के लिए उन्हें पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया।
माहेश्वरी सौहार्द्र क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं सभी उपस्थित निर्देशको द्वारा बैंक में एफडी की नई योजना धन वर्षा के शुभारंभ की घोषणा की। शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला संगठन सदस्यों द्वारा दी गई। FKCCI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेशचंद्र लाहोटी का माहेश्वरी सभा पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्यों द्वारा राजस्थानी पगडी माला शॉल से सम्मान किया गया। सदस्यों के लिए लकी ड्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश मारू एवं रविकांत राठी ने किया। कार्यसमिति सदस्य संजय साबू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। स्वादिष्ट स्वरुचि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समाज बंधुओं ने बहू संख्या में पधारकर दीपावली की शुभकामनाएं आदान प्रदान की।
Latest News