ब्लड डोनेशन कैंप के साथ 21 जून से 5159वें माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस महोत्सव का शुभारंभ

रांची। माहेश्वरी समाज के 5159वें वंशोत्पत्ति दिवस महेश नवमी के उपलक्ष्य में रांची माहेश्वरी सभा, महिला समिति एवं युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून से 28 जून 2026 तक विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 21 जून, रविवार को रक्तदान शिविर के साथ होगा।
मीडिया प्रभारी अशोक साबू एवं रश्मि मालपानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज की वंशोत्पत्ति ज्येष्ठ शुक्ल नवमी को भगवान महेश के आशीर्वाद से हुई थी। इसी पावन अवसर की स्मृति में प्रत्येक वर्ष माहेश्वरी समाज द्वारा वंशोत्पत्ति दिवस उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष हिंदी पंचांग के अनुसार महेश नवमी 23 जून को मनाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान समाज के सभी आयु वर्गों के लिए अनेक आकर्षक प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इनमें स्कूटोथॉन, रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, कैरम, शतरंज, सुडोकू, फन अंताक्षरी, खाने का स्वाद, सास-बहू के साथ, फैमिली हंगामा नाइट, नन्हे सुपर स्टार, प्रभात फेरी, शिव अभिषेक, वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान, ओजस्वी एवं तेजस्वी विद्यार्थियों का सम्मान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
महोत्सव के मुख्य संयोजक अंकुर डागा, सुरेश सारडा, रितिका सारडा, सुमन बाहेती, आकाश चितलांगिया एवं मोहित लाखोटिया हैं। इनके साथ सभा अध्यक्ष किशन साबू, सचिव नरेंद्र लाखोटिया, महिला समिति अध्यक्ष विजयश्री साबू, सचिव बिमला फलोड़, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री, सचिव हेमंत माहेश्वरी सहित वसंत लाखोटिया, प्रभात साबू, हेमंत साबू, मनमोहन मोहता, गिरिजाशंकर पेड़ीवाल, श्याम बियानी, राजेश सोमानी एवं संगठन के अन्य सदस्य महोत्सव के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति ने समाज के सभी सदस्यों से महोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन