माहेश्वरी महिला समिति के तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन ऋतु परिवर्तन व स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

बीकानेर। महेश नवमी के पावन पर्व से पूर्व स्थानीय डागा चौक स्थित महेश भवन में आयोजित माहेश्वरी महिला समिति, बीकानेर के तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन प्रतिभागियों को ऋतु परिवर्तन के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।
शिविर संचालिका डॉ. निशा दुजारी ने “ऋतु के अनुसार परिवर्तन” विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए “दादी मां के नुस्खे” साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से प्रातःकाल भ्रमण अवश्य करना चाहिए, क्योंकि सुबह की सैर स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत लाभदायक होती है। नियमित मॉर्निंग वॉक से शरीर निरोगी रहता है तथा मानसिक तनाव और अन्य मनोवैज्ञानिक परेशानियों से भी काफी हद तक बचाव संभव है।
महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया राठी ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन 51 सदस्यों ने पंजीकरण करवाकर स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की तथा अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया।
इस अवसर पर महिला समिति की ओर से श्रीमती किरण झंवर, अंजू लोहिया, सीमा चांडक, चंद्रकला कोठारी, निशा झंवर, अनुभा बागड़ी, सरोज राठी, सरस्वती करनानी एवं रेनू झंवर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहीं।
महिला समिति की कोषाध्यक्ष सीमा चांडक ने बताया कि शिविर का समापन दिवस कल आयोजित होगा। समापन सत्र में प्रतिभागियों को मेडिटेशन, योग एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया जाएगा तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन