पुरुषोत्तम मास में माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा ने कराया 270 ब्राह्मणों का सामूहिक भोज

माहेश्वरी महिला संगठन हावड़ा (अंतर्गत वृहत्तर कोलकाता प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन) की अध्यात्म पर्व एवं संस्कृति समिति के तत्वावधान में पावन पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर 14 जून 2026 को सामूहिक ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 270 ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा अर्पित की गई।

कार्यक्रम सभी सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन में राज झंवर, कुसुम मूंदड़ा, संगीता काबरा, ममता काबरा, संगीता मक्कड़, गायत्री जाजू, सुषमा राठी, मंजू बिहानी, ज्योति मर्दा, अनीता सारडा, लीना तोषनीवाल, मंजू लाहोटी, रुचि राठी, पदमा तापडिय़ा, सरोज झंवर तथा सोनाली माहेश्वरी सहित अनेक सदस्यों ने ब्राह्मणों को भोजन कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कार्यक्रम के संयोजक राधा माहेश्वरी एवं तारामणि सोमानी ने भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कार्यों का दायित्व निभाया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगठन की अध्यक्ष संगीता काबरा तथा मंत्री मंजू मूंदड़ा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान विष्णु एवं भगवान महेश से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। समिति की सह-संयोजक अनीता सारडा ने भी आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन