बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के आर्थिक सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित


अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की प्रेरणा एवं श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी के आर्थिक सहयोग से पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अंतर्गत सीकर-झुंझुनूं जिला माहेश्वरी सभा, जिला महिला संगठन, युवा संगठन एवं स्थानीय माहेश्वरी समाज द्वारा सीकर स्थित माहेश्वरी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में माहेश्वरी समाज के साथ-साथ अन्य समाजों के रक्तदाताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 205 यूनिट रक्त संग्रहित कर समाज सेवा एवं मानवता के प्रति उल्लेखनीय योगदान दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जुगल किशोर सोमाणी रहे। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री राजकुमार धूत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थानीय समाज अध्यक्ष श्री पन्नालाल सारडा, जिलाध्यक्ष श्री मनीष बियानी, जिला मंत्री श्री अनिल सोमाणी, स्थानीय समाज मंत्री श्री गिरीश सोमाणी सहित जिला महिला एवं युवा संगठन के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न ब्लड बैंकों के चिकित्सक एवं नर्सिंगकर्मी उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर के साथ ही मणिपाल अस्पताल के सौजन्य से आयोजित मेडिकल कैंप में भी बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ प्राप्त किया। समाज सेवा, मानव कल्याण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के इस पुनीत आयोजन की सभी उपस्थित जनों ने सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन