माहेश्वरी महिला मण्डल सरदारशहर द्वारा शीतल जल सेवा की शुरुआत
भीषण गर्मी को देखते हुए माहेश्वरी महिला मंडल सरदारशहर द्वारा शहर में जगह-जगह शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। ऑटो के माध्यम से संचालित इस जल सेवा का शुभारंभ समाजसेवी दीपचंद बिहानी के करकमलों द्वारा माहेश्वरी भवन स्थित गणेश मंदिर से किया गया। माहेश्वरी ट्रस्ट के तत्वावधान में महिला मंडल द्वारा संचालित यह ऑटो शीतल जल सेवा ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगी, जिससे राहगीरों एवं आमजन को राहत मिल सकेगी। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्याओं के साथ कन्हैयालाल धूत, हनुमान डागा, महेश डागा, गजानंद मिमानी, बाबूलाल डागा, ललित लखोटिया, बसंत सोमानी, विकास लखोटिया, राजकुमार खटोड़, रामवतार चांडक, श्याम तोषणीवाल सहित महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Latest News