चेन्नई में सेवा, संवेदना और उत्सव का सुंदर संगम

श्री माहेश्वरी फूड बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई एवं शिवशक्ति सोशल ग्रुप के कार्यकर्ताओं द्वारा चेंगलपट्टू के निकट स्थित भरतपुरम लेप्रोसी कॉलोनी में कुष्ठ रोग से पीडि़त लगभग 100 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल, स्टील टिफिन, एक माह का राशन, तेल, साबुन आदि आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही सेवा भावना के प्रतीक स्वरूप सेंटर को एक पलंग भी भेंट किया गया। सेवा कार्य के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने सिंगापेरूमल स्थित नरसिंह भगवान, मेलमरुवत्तुर स्थित शक्ति पीठ एवं तेनांगुर स्थित विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर के दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन शोभना सिकची, पायल गोयदानी, रेखा राठी एवं रिंकु लखोटिया द्वारा किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 16/04/2026 को चूलई स्थित पी. टी. ली प्राथमिक विद्यालय में नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ तमिल नववर्ष (स्कूल अवकाश 14-15 अप्रैल) का उत्सव भी मनाया गया। लगभग 80 बच्चों को उपहार वितरित किए गए, जिन्हें पाकर उनके चेहरों पर खिली मुस्कान ने फूड बैंक की टैगलाइन "Selfless Service, Endless Happiness" को साकार कर दिया।

इसके अतिरिक्त, आखातीज के पावन अवसर पर शिवशक्ति सोशल ग्रुप एवं श्री माहेश्वरी फूड बैंक द्वारा 400 गिलास गन्ने के रस का वितरण कर सेवा का एक और सराहनीय कार्य किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन