माहेश्वरी समाज मालपुरा का हुआ दिवाली स्नेह मिलन एवं युवा संगम

माहेश्वरी समाज मालपुरा का दिवाली स्नेह मिलन एवं युवा संगम महेश सेवा सदन में आयोजित हुआ। समाज अध्य्क्ष सुनील परतानी ने सभी को दिवाली की शुभकामनायें दी। समाज के संरक्षक ओमप्रकाश मांगधना व शिवराज हेड़ा ने भगवान महेश के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर समाज के युवा वर्ग के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया जिसमे युवाओं के द्वारा विभिन्न विषयों पर अपने उद्गार दिए गये। विषयों में मिशन IAS/IPS, शिक्षा एवं डिजिटलाजेशन का समाज के विकास में महत्व, मजबूत नींव से बेहतर भविष्य, आने वाले समय में क्या होगी चुनोतियाँ, स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर, पर युवा साथियो ने अपने विचार रखें और युवा वर्ग को एक नई दिशा प्रदान की। मालपुरा के अभिषेक बडालिया अहमदाबाद, अंकित कचौलिया गुडग़ांव, सखी बाहेती जोधपुर, अंकित परतानी मुंबई, अतुल कचौलिया मुंबई ने युवाओं को अपने उद्बोधन से मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अंकित परतानी ने मिशन आईएएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अंकित कचौलिया CFO CARS 24 ने युवा वर्ग को बहुत ही शानदार तरीके से मोटिवेट किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण काबरा ने करते हुऐ युवा वर्ग को समाज के विकास से जोडऩे के लिए नया जोश भरा और सभी एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर एक दूसरे से बात करने एवं आपस में सहयोग करते रहने हेतु निर्णय किया। महासभा सदस्य रामबाबू परतानी ने योजनाओं के बारे में बताया। आयोजन में मुख्य आकर्षण लक्की ड्रा रखा गया जिसमे  विजेताओं को युवा वर्ग द्वारा ही प्रायोजित स्वास्थ्य से संबंधित किट दिया गया। इस अवसर सभी समाज बन्धुओ ने एक दूसरे को दिवाली कि शुभकामनायें दी। अंत में सभी का सामूहिक भोजन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन