संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा में नई कार्यकारिणी का गठन
संगमनेर तहसील माहेश्वरी सभा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय आर. मालपाणी का चयन किया गया। वहीं सचिव (मंत्री) पद की जिम्मेदारी सुजित खटोड को सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों का चयन अविरोध रूप से हुआ। यह बैठक पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें बीते तीन वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। श्रीनिवास भंडारी एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की उपस्थित समाज बंधुओं ने सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर ओंकारनाथ भंडारी, अनिष मणियार, गिरीश मालपाणी, प्रकाश कलंत्री एवं गणेशलाल बाहेती सहित अन्य सदस्यों ने भी भंडारी एवं उनकी टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री जुगलकिशोरजी बाहेती ने आभार व्यक्त किया।
सत्र 2026-29 के लिए नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं - अध्यक्ष संजय आर. मालपाणी, उपाध्यक्ष वेणुगोपाल लाहोटी, सचिव सुजित खटोड, सहसचिव जयप्रकाश भुतड़ा, कोषाध्यक्ष सचिन मणियार, संगठन मंत्री राजेश लाहोटी।
चुनाव प्रक्रिया के अधिकारी विजय दरक थे, जिन्हें दिलीप मूंदड़ा, श्रीनिवास भंडारी एवं जुगलकिशोर बाहेती ने सहयोग प्रदान किया।
Latest News