माहेश्वरी समाज वरंगल के चुनाव संपन्न
वरंगल माहेश्वरी समाज की वार्षिक सर्वसाधारण सभा की बैठक दिनांक 12 अप्रैल 2026, रविवार को अध्यक्ष प्रहलाद सोनी की अध्यक्षता में प्रगतिशील मारवाड़ी समाज भवन, वरंगल में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में कोषाध्यक्ष जितेंदर मूंदड़ा ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मंत्री रामकिशोर मनियार ने पिछले दो वर्षों की प्रगति रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी। तत्पश्चात सत्र 2026-29 के लिए चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, उपाध्यक्ष गोपीकिशन लाहोटी, नंदकिशोर लाहोटी, मंत्री रामकिशोर मनियार, सहमंत्री नवल किशोर मूंदड़ा, गोपाल दरक, कोषाध्यक्ष जितेंदर मूंदड़ा, सह कोषाध्यक्ष विशाल बंग, सांस्कृतिक मंत्री दामोदर लाहोटी, सह सांस्कृतिक मंत्री वेणुगोपाल काबरा, संगठन मंत्री सीए हरीश लोया निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस संबंध में जानकारी चुनाव अधिकारी डॉ. विष्णुकुमार बल्दवा द्वारा दी गई।
Latest News