तेजपुर में माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन

माहेश्वरी सभा, तेजपुर की साधारण सभा में सत्र 2026–29 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभा में सदस्यों की सहमति से श्री गिरधर सोनी को अध्यक्ष, श्री राधेश्याम झवर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री राजेश डागा को उपाध्यक्ष, श्री प्रेम झवर को सचिव, श्री विष्णु डागा को कोषाध्यक्ष, श्री राकेश सोनी को अतिरिक्त सचिव, श्री जितेंद्र लड्ढा को सह सचिव तथा श्री सुनील सोमानी को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसी अवसर पर माहेश्वरी महिला समिति, तेजपुर की नई कार्यकारिणी में श्रीमती दुर्गा बंग को अध्यक्षा, श्रीमती जया लधड़ को सचिव एवं श्रीमती रश्मि लड्ढा को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं माहेश्वरी युवा संगठन, तेजपुर शाखा में श्री मनीष डागा को अध्यक्ष, श्री विशाल झवर को सचिव तथा श्री रौनक बंग को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सभा में अखिल भारतीय माहेश्वरी कार्यमण्डल के लिए श्री रामअवतार झवर तथा पूर्वोत्तर कार्य समिति के लिए श्री घनश्याम सोमानी के नाम पर भी सर्वसम्मति से सहमति बनी। पूर्वोत्तर द्वारा नियुक्त चुनाव प्रशिक्षक के रूप में पूर्वोत्तर कार्य समिति सदस्य श्री नंदकिशोर राठी (लखीमपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

माहेश्वरी सभा, तेजपुर द्वारा आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया में श्री घनश्याम सोमानी, श्री जुगल डागा एवं श्री रामअवतार झवर ने चुनाव अधिकारी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बैठक के दौरान माहेश्वरी सभा के सचिव श्री संदीप लड्ढा, माहेश्वरी महिला समिति की सचिव श्रीमती शर्मिला लोहिया तथा माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव श्री गोविंद लधड़ ने अपनी-अपनी शाखाओं की गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा भी सभा के समक्ष रखा गया।

इस अवसर पर मंच पर माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री रामावतार झवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पन्नालाल मंत्री, उपाध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद राठी, सचिव श्री संदीप लड्ढा, महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चांडक, युवा संगठन के अध्यक्ष श्री मोहित सोमानी एवं पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष श्री जुगल डागा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री विष्णु डागा द्वारा किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन