माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा 'ये रात-ये चांदनी का आयोजन'

माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा वर्ष 2023 की षष्ठम मीटिंग 'ये रात ये चांदनी'  का आयोजन भंडारी फार्म एण्ड रिसोर्ट, इन्दौर पर किया गया। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक श्री सुनील शर्मा और उनकी आर्केस्ट्रा टीम द्वारा शानदार गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। शर्मा जी ने गानों के अलावा भजन एवं बांसुरी भी सुनाई। इस दौरान श्रोता झूम उठे, इस अवसर पर 175 से अधिक महानुभावों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष सत्यनारायण-निर्मला मंत्री रहे। प्रभारियों का दायित्व ओम-स्मिता जाजू और राजेन्द्र-विभा माहेश्वरी ने निभाया। समन्वयन प्रसन्ना-विनिशा चांडक एवं मनीष-अर्चना सोमानी ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन