चूरू जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन

15 मार्च 2026 को सरदारशहर स्थित माहेश्वरी भवन में चूरू जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया उत्तरी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर (चुनाव अधिकारी) एवं चुनाव पर्यवेक्षक ज्योति दरगड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई।

कार्यकारिणी गठन के दौरान राजगढ़ की दुर्गा लोहिया को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सीमा मोहता को जिला सचिव तथा सरदारशहर की निर्मला डागा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री सुनीता डागा, राजकुमारी लखोटिया, रेनू डागा, प्रेरणा लखोटिया, दीप्ति बजाज, अनुराधा चांडक, सरोज डागा, किरण मिमानी, किरण चांडक, सोनम पेड़ीवाल, अंजू झंवर, शांति मूंदड़ा, पिंकी करनानी सहित राजगढ़ से सुनीता मोहता एवं अनुपमा मोहता तथा जिले के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन