मध्य उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित


मध्य उत्तर प्रदेश माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मानव सेवा के उद्देश्य से परेड स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 'मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है और नर सेवा ही नारायण सेवा हैÓ के मूल उद्देश्य के साथ आयोजित इस शिविर में कुल 76 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

शिविर का शुभारंभ भगवान महेश के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीए गोविंद खटोड़, चेयरमैन अरविंद झंवर के मार्गदर्शन, प्रकाश डागा (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), डॉ. प्रफुल्ल टावरी (प्रोजेक्ट हेड) तथा शरद लोया (कोऑर्डिनेटर) के निर्देशन में प्रदेश टीम द्वारा आयोजन को सफल बनाया गया।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज कानपुर दक्षिण की टीम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष रवि काकाणी, मंत्री विनोद भुराडिय़ा के साथ रमन झंवर, सुनील मल्लड एवं गौरव सारडा सहित 25 से अधिक रक्तदाताओं ने शिविर में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के मार्गदर्शक नवीन मोहता के सानिध्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबूलाल सारडा, रवि काकाणी एवं नवीन राठी द्वारा सपरिवार रक्तदान करना रहा। इस अवसर पर बाबूलाल सारडा ने अपना 100वां रक्तदान पूर्ण किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के आदित्य काकाणी (अध्यक्ष), अभिषेक मालपानी (मंत्री), आदित्य नोवाल (कोषाध्यक्ष), मनोज लखोटिया (संगठन मंत्री), सौरभ सोमानी (उपाध्यक्ष) तथा दीपक तोषनीवाल, प्रबल टावरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके साथ ही चंद्रप्रकाश सोमानी (पूर्व महामंत्री प्रादेशिक सभा), श्याम मालानी, अमित मूंदड़ा, नीरज चांडक एवं हरिप्रसाद तोषनीवाल की भी उपस्थिति रही।

अंत में प्रदेश संगठन ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की टीम तथा समाज बंधुओं के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन