जिला माहेश्वरी सभा कासगंज व एटा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित


जिला माहेश्वरी सभा कासगंज एवं एटा के संयुक्त तत्वावधान में 14 मार्च 2026, शनिवार को श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग 460 मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श दिया गया। शिविर में डॉ. आदित्य गुप्ता (हृदय रोग), डॉ. हर्ष राठी (मनोरोग), डॉ. अनमोल गुप्ता (चर्म रोग), डॉ. विशाल झंवर (डायलिसिस प्रभारी), डॉ. सत्यम गुप्ता (नेत्र रोग), डॉ. सौरव माहेश्वरी (आयुर्वेद), डॉ. नमिता माहेश्वरी (स्त्री रोग), डॉ. शुभम प्रभात (दंत रोग) तथा डॉ. प्रखर माहेश्वरी (होम्योपैथिक) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान मरीजों की ब्लड शुगर, कैल्शियम, आंखों की जांच, एलएफटी, टीएफटी, थायरॉइड, ब्लड प्रेशर एवं ईसीजी सहित लगभग 80 विभिन्न जांचें भी की गईं।

शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि ओम स्वामी द्वारा भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक नवनीत माहेश्वरी, जिला अध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, उपाध्यक्ष महेन्द्र चांडक, कोषाध्यक्ष अरविंद काबरा, मंडल अध्यक्ष सुनील काबरा, मंत्री नितिन माहेश्वरी, प्रवर्धक उपेन्द्र माहेश्वरी, सच्चिदानंद डागर एवं राजीव काबरा उपस्थित रहे।


बाहर से पधारे अतिथियों मुकेश माहेश्वरी (प्रदेश संगठन मंत्री), कृष्ण चांडक (जिला अध्यक्ष बदायूं), राकेश माहेश्वरी एवं महेश माहेश्वरी का प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र माहेश्वरी, घनश्याम मूना, दुर्गेश माहेश्वरी, नवीन सक्सेना, शरद सोमानी, दिलीप झंवर, गोपाल झंवर, ऋषभ डागर, विनय कुमार माहेश्वरी, अतुल वदियादा, रमाकांत माहेश्वरी, सुभाष वदियादा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन