माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर के वर्ष 2026 से 2029 तक के लिए कार्यकारिणी के चुनाव 13 मार्च को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर श्रेया राठी, सचिव पद पर अनुभा बागड़ी, कोषाध्यक्ष पद पर सीमा चांडक, संगठन मंत्री के रूप में रेखा लोहिया, सलाहकार मंत्री के रूप में अंजलि झंवर, प्रचार-प्रसार मंत्री के रूप में निशा झंवर तथा सांस्कृतिक मंत्री के रूप में अंजलि चांडक एवं उषा लढा को निर्वाचित किया गया।

इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमलता मोहता, संतोष राठी, अनीता बागड़ी, अंजू लढा एवं लता दम्माणी का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किरण झंवर, कंचन राठी, विभा बिहाणी, सरला लोहिया एवं ज्योति दरगड़ की उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को समिति के सदस्यों ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की कामना की।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन