रांची चौपाल द्वारा वसीयत विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अंतर्गत वरिष्ठ सदस्यों के लिए गठित चौपाल मंच द्वारा पहली बार सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से वसीयत विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रविवार 8 मार्च की शाम गणेश नारायण साबू चौक स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में सदस्यों को वसीयत के व्यावहारिक पहलुओं, नियम-कानून तथा इसकी आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के मुख्य संयोजक सीए अशोक साबू के नेतृत्व में माहेश्वरी समाज के युवा अधिवक्ताओं ने इस विषय पर विस्तृत विवेचना की।

अधिवक्ताओं के पैनल में राहुल साबू, श्रीमती कबीसा बोड़ा, सोनल सोडाणी, विधिका साबू एवं शिवांश साबू शामिल थे। उन्होंने चौपाल एवं समाज के लगभग 50 सदस्यों के समक्ष वसीयत से जुड़े कानूनी और तकनीकी पहलुओं का सरल भाषा में विश्लेषण प्रस्तुत किया तथा उपस्थित सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना से हुई। चौपाल के संयोजक राजकुमार मारू ने उपस्थित सदस्यों एवं अधिवक्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष सौरव साबू तथा 'नेवर रिटायर ग्रुपÓ के संस्थापक विजय मारू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर साबू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से वसीयत से जुड़ी अनेक भ्रांतियां दूर हुई हैं और समाज को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

कार्यशाला के सफल आयोजन में आयोजन समिति के साथ-साथ चौपाल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। भोजन व्यवस्था प्रकाश काबरा द्वारा तथा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था नरेंद्र लखोटिया एवं विष्णु प्रकाश साबू द्वारा संभाली गई। चौपाल द्वारा आयोजित यह कार्यशाला समाज के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक अभिनव प्रयास रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन