छापर में माहेश्वरी सभा समिति का होली स्नेह मिलन उत्साहपूर्वक सम्पन्न
रविवार 1 मार्च 2026 को माहेश्वरी सभा समिति छापर द्वारा माहेश्वरी भवन में होली स्नेह मिलन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रवासी समाजबंधुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। समिति अध्यक्ष शिवनारायण चांडक ने स्वजातीय बंधुओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सभी ने परस्पर एक-दूसरे को बधाई देते हुए स्नेह का आदान-प्रदान किया।
इस अवसर पर कानपुर से पधारे माहेश्वरी समाज के बाबूलाल सारड़ा ने छंग धमाल के साथ होली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में हेतुलाल करवा, किसन सारड़ा, गोविंद जाजू, जुगल कांका, विनीत मूंधड़ा, ओमप्रकाश तापडिय़ा सहित महिला मंडल की सदस्याएं और बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में आयोजित स्नेहभोज में सभी ने सहभागिता कर आयोजन का आनंद लिया।
Latest News